मानव सेवा को अपना धर्म समझकर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं  अजय यादव अज्जू

गरीब मजदूर परिवार खाद्य सामग्री पा कर खिल उठे चेहरे
 


कानपुर- कोविड-19 की महामारी को देखते हुए लॉक डाउन के चलते लगातार प्रतिदिन गरीबों मजदूरों असहाय लोगों को भोजन एवं राशन वितरण किया जा रहा है! कोरोना ने जहां विश्व में कोहराम मचा रखा है तो वहीं मानवता के रक्षको ने भी मानव सेवा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।मानवता के रक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए गरीबों के राशन का इंतजाम करते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में 
42 वें दिन भी लगातार अजय यादव जरूरत मंदो के राशन और खाने का इंतजाम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजय यादव  निम्न मध्यम वर्ग के लोगों के घरों में पैकेट में आटा, दाल, चावल,कड़वा तेल,चाय की पत्ती, नमक आदि पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।विदित हो कि समाजवादी पार्टी के साथ गीता पार्क रामलीला कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले अज्जू यादव ने लॉक डाउन के समय से ही मानव सेवा को अपना धर्म समझकर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।अजय यादव ने  बताया जब तक उनके जिस्म में जान है वह मानवता की रक्षा व मानव सेवा करते रहेंगे उन्होंने आगे कहा  जब तक लाक डाउन खुल नहीं जाता गरीब,मध्यम व निम्न मध्यम वर्ग के लिए उनके दरवाजे खुले रहेंगे उसके लिए उन्हें चाहे कुछ भी क्यों ना करना पड़े।
राशन वितरण में अजय यादव के साथ अन्नू गुप्ता,मालू गुप्ता,बंटी बाल्मीकि,संतोष गुप्ता,प्रकाश शर्मा,सनी निगम,सोनू राजपूत,नीलू शर्मा,संजय निगम,महेंद्र सिंह, सनी कुमार आदि लोग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे!


Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image