कर्मवीर योद्धाओं के साथ मनाया शादी की वर्षगांठ

कानपुर, पूरे विश्व में कोराना वायरस ने तहलका मचा रखा है, जिससे भारत देश भी अछूता नहीं रहा, कानपुर नगर में बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर कानपुर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं।ऐसे में जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री व समय संचार समाचारपत्र के संपादक राम सुख यादव ने अपनी पत्नी कंचन यादव के साथ शादी की 22 वी वर्षगांठ पुलिस प्रशासन के साथ मनाने का निर्णय लिया, जिस पर एंट्री करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा व समय संदेश टाइम्स  समाचार पत्र के संपादक विकास जैन ने चकेरी चौकी इंचार्ज  राकेश दीक्षित व अशोक  से बातचीत किया।
जिस पर चकेरी चौकी इंचार्ज राकेश दीक्षित ने लाक डाउन के नियमों का पालन करते हुए, आयोजन करने की अनुमति दिया।अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लाक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए, कर्मवीर योद्धाओं के संग शादी की वर्षगांठ मना कर सराहनीय कार्य किया है । पुलिस प्रशासन रात दिन मेहनत  कर आम जनमानस को जागरूक करने का काम कर रही है।हम सबका कर्तव्य बनता है कि लाक डाउन के नियमों का पालन करना चाहिए, तभी कोराना वायरस की जंग को जीता जा सकता है।एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में भारत संकट के दौर से गुजर रहा है, आज हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे बढ़ कर गरीबों की मदद करनी चाहिए, हमारे देश के डाक्टर, पुलिस प्रशासन व पत्रकार अपनी जान की परवाह न कर समाज के लिए लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, आज राम सुख यादव ने पुलिस प्रशासन के सदस्यों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है ।राम सुख यादव ने आज अपनी पत्नी कंचन यादव के साथ गरीबों, असहाय व जरूरत मंदो को भोजन करने के लिए 5000 रूपये की चेक मोनू सिह को दिया। अग्रवाल स्टोर के चेयरमैन जग महेंद्र अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चकेरी चौकी इंचार्ज श्री राकेश दीक्षित को पगड़ी व अशोक सिंह को तिरंगा रूपटटा पहना कर स्वागत किया। शादी की वर्षगांठ पर चकेरी चौकी के 18 सिपाही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश दीक्षित,  दिलीप कुमार मिश्रा, कमल यादव,अरूण अग्रवाल, ममता मिश्रा, पूनम शुक्ला, मीना यादव, वकी अहमद, पिटू जायसवाल, महेंद्र कुशवाहा आदि लोगों ने आशीर्वाद दिया।