दहेज हत्या से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार-

बाराबंकी-निवासिनी दहेजिया थाना मसौली जनपद बराबंकी द्वारा थाना जहांगीराबाद पर लिखित तहरीर दी कि उनके लड़की की शादी लगभग 1-1/2 वर्ष पूर्व रविप्रताप पुत्र राजकुमार निवासी बांसभारी थाना जहांगीबाद जनपद बाराबंकी के साथ हुआ था। शादी में बिदा होकर उनकी लड़की, अपने ससूराल चली गई थी। बाद में पति रविप्रताप, राजकुमार(ससुर), भानू प्रताप(जेठ), माया देवी(ननद), लक्ष्मी(जेठानी), आदि लोगों द्वारा कम दहेज का ताना देते हुए उनकी लड़की को कई बार जान से मारने की कोशिश की। दिनांक 9 अप्रैल 2020 को समय लगभग 01.00 बजे दोपहर में उनके लड़के के पास ससुराल से कॉल आया कि अपनी लड़की को ले जाओ। जब वह अपनी लड़की के ससुराल पहुंचें तो देखा कि उनकी लड़की फांसी पर लटकी मिली।  उक्त सूचना के आधार पर थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 69/2020 धारा 498ए/304बी भा0द0वि0 व ¾ डी0 पी0 एक्ट पंजीकृत किया गया  पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को जहांगीराबाद तिराहा से गिरफ्तार किया गया।