राउत के बयान पर घिरी कांग्रेस, फडणवीस ने पूछा- क्या अंडरवर्ल्ड की मदद से जीतती थी कांग्रेस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि संजय राउत ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कांग्रेस पर कई सवाल दागे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर इंदिरा मुंबई क्यों आती थीं? क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे कांग्रेस चुनाव जीतती 


फडणवीस ने पूछा, 'क्या कांग्रेस को अंडरवर्ल्ड फंडिंग करती थी? क्या कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए डराने धमकाने की जरूरत पड़ती थी?' उन्होंने पूछा 'छोटा शकील, दाऊद इब्राहिम मुंबई का पुलिस कमिश्नर तय करते थे, मंत्रालय में कौन बैठेगा और कौन नहीं ये भी वही तय करते थे। तो किया राजनीति का अपराधीकरण की शुरुआत उनके कार्यकाल में हुई थी?'
फडणवीस का कहना है कि सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को इन सभी सवालों के जवाब देने चाहिए। उन्होंने पूछा है कि इंदिरा गांधी जैसी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पर इतने गंभीर आरोप लगने के बावजूद कांग्रेस नेता मौन क्यों हैं? क्या कांग्रेस ने मुंबई पर हमला करने वाले लोगों का साथ दिया? कांग्रेस इसपर आधाकारिक खुलासा क्यों नहीं करती?
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस के वरिष्ठ लोगों को लोगों को जवाब देना चाहिए क्योंकि अपराधियों के साथ मिलकर मुंबई में हमले हुए थे। मुझे लगता है कि इससे ज्यादा बदनाम करने वाली कोई बात नहीं है, कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए।'


Popular posts
राजर्षि टंडन की सत्र 2019-20 की बी0एड0 तथा बी0एड0 (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा आज* उत्तर- प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विवि की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की जायेगी,जिसमें 7819 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image
मुलायम सिंह के खास आदमी हैं आजम खां, इसलिए वह उनका बचाव कर रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह
Image
जेपी होटल में वेडिंग प्लानर ने रचा ऐसा जाल कि फंस गए दूल्हा-दुल्हन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा..
चारबाग की सेकेंड एंट्री पर बनेगा भव्य आरक्षण केंद्र, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं