प्रियंका गांधी ने नए साल पर भेजे एक करोड़ से ज्यादा बधाई पोस्टकार्ड,
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नववर्ष के मौके पर गांव-गांव बधाई संदेश भेज रही हैं। उनकी ओर से पत्रकार, लेखक, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एक करोड़ से ज्यादा पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे हैं। इसके माध्यम से यूपी में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव के समीकरण साधने की खास कवायद भी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनने के बाद से प्रियंका लगातार लोगों से अधिकाधिक संवाद स्थापित कर रही हैं। इन दिनों गांव-गांव और शहर-शहर प्रियंका की पाती पहुंच रही है। पाती पाने वालों में संघर्षशील सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं और वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल हैं।
इसके अलावा कर्मचारी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मशविरा ले रही हैं। कांग्रेस के रणनीतिकारों का कहना है कि यूपी में पार्टी की सक्रियता का असर दिख रहा है। 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है।


कार्ड के एक तरफ संविधान की प्रस्तावना और दूसरी तरफ बधाई संदेश



अब प्रियंका प्रदेश के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, पत्रकारों, लेखकों, महिला व छात्र नेताओं, कर्मचारियों, कवि और पार्टी पदाधिकारियों को खत के जरिए नए साल की मुबारकबाद भेज रही हैं। कार्ड के एक तरफ भारतीय संविधान की प्रस्तावना और दूसरी तरफ  नए साल का बधाई संदेश है।



Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image