प्रदेश की जनता में बदलाव की लहर है कांग्रेस पार्टी को आशा भरी निगाहो से देख रही है।

बाराबंकी 08 जनवरी  प्रदेश की जनता में बदलाव की लहर है तीस वर्ष बाद अवाम सभी को मौका देने के बाद कांग्रेस पार्टी को 2022 में सत्ता सौपन की तैयारी में है और वह आज कांग्रेस पार्टी को आशा भरी निगाहो से देख रही है। कांग्रेसजनो को बन्द कमरे से निकलकर जनता की ओर देखना होगा और अनकी अपेक्षाओ पर खरा उतरना होगा। जनपदीय कांग्रेस संगठन के निर्माण की जिम्मेदारी हमारी है जो आप सभी के राय के बाद सर्वसम्मति से बन जायेगा, जो भी कांग्रेसजन कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनने का इच्छुक है वह पदाधिकारी बनाये जाने के आवेदन फार्म जिला ब्लाक के संगठन से प्राप्त करके एक सप्ताह मे कांग्रेस कार्यालय पर जमा कर दे बिना आवेदन फार्म के किसी पदाधिकारी का मनोनयन नही होगा, हर पदाधिकारी की जवाबदेही तय होगी इसलिये पद की गरिमा निभाने वाले ही पद ले क्योकि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी बाड्रा की अगुवाई में कांग्रेसजनो को निर्णायक लडाई लडकर 2022 मे कांग्रेस पार्टी को सत्ता में सुखद वापसी कराना है।
उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनपदीय प्रभारी सुशील पासी ने आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जनपदीय कांग्रेस संगठन निर्माण की बैठक मे व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया।
प्रभारी सचिव सुशील पासी ने कांग्रेसजनो को स्पष्ट जानकारी देते हुये बताया कि जनपद का कांग्रेस संगठन 31 पदाधिकारियो तक ही सीमित रहेगा पर 21 पदाधिकारियो से कम नही होगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दो सचिव के पद महिलाओ के लिये कम से कम आरक्षित है, दो अन्य उपाध्यक्ष प्रशासन तथा संगठन होगा प्रत्येक विधानसभा का एक महासचिव होगा और जिनके साथ जरूरत के अनुसार सचिव कार्यरत होगे। प्रभारी सचिव ने यह भी बताया कि संगठन में सामाजिक न्याय की झलक दिखेगी और समाज के प्रत्येक वर्ग क साथी को यथा सम्भव संगठन में समायोजित किया जायेगा। हमे जनपदीय संगठन के निर्माण में बुर्जगो का अनुभव तथा नौजवानो का जोश लेना है। कांग्रेस को लाने के लिये आज कांग्रेसजनो को सडको पर निकलकर अपनी अपनी अलग पहचान बनाकर जनता के अनुरूप चलकर लडना होगा।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने प्रभारी सचिव का स्वागत करते हुये कहा कि हमारा सबका एक मकसद है कि कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन खडा करके राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी बाड्रा की मंशा के अनुरूप चलकर जनता की हर समस्या में उनके साथ अग्रिम पंक्ति में खडे होकर अपनी भागीदारी निभाये और हर तरह का संघर्ष करके जनता की समस्याओ का निराकरण कराये और यह तभी सम्भव है जब हम एक मजबूत अनुशासन में बंधा हुआ उर्जावान कांग्रेसजनो का संगठन खडा करके अपनी प्रिय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी बाड्रा के मंशा के अनुरूप संगठन को खडा करेगे और मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे जनपद के उर्जावान प्रभारी सचिव सुशील पासी तथा कर्मयोगी सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया की अगुवाई मे ंनिश्चित रूप से जनपद का मजबूत कांग्रेस संगठन खडा होगा।
आज की कांग्रेस संगठन निर्माण बैठक में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, ज्ञानेश शुक्ला, के0सी0 श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रताप यादव, प्रेम नरायण शुक्ला, शबनम वारिस, अकील अंसारी, सना मुही, सुनील गौतम, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अब्दुल रहमान लल्लू, मुब्बसिर अहमद, मुईनुद््दीन अंसारी, रमेश कश्यप, प्रदीप मौर्या, अखिलेश वर्मा, श्रीकान्त मिश्रा, अम्बरीश रावत, प्रशान्त सिंह, अलीम अहमद, संजीव मिश्रा, सारिक जिलानी, अतीक सद््दन, नसीर खां, सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजनो के बैठक के अन्त में नगर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।  


Popular posts
राजर्षि टंडन की सत्र 2019-20 की बी0एड0 तथा बी0एड0 (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा आज* उत्तर- प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विवि की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की जायेगी,जिसमें 7819 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image
मुलायम सिंह के खास आदमी हैं आजम खां, इसलिए वह उनका बचाव कर रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह
Image
जेपी होटल में वेडिंग प्लानर ने रचा ऐसा जाल कि फंस गए दूल्हा-दुल्हन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा..
यूपी: मेरठ में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, ऑन डिमांड तैयार करते थे हथियार, तीन गिरफ्तार
Image