भाजपा  सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीडन, छात्र, नौजवान का हुआ है मनोज तिवारी

बाराबंकी 07 जनवरी  भाजपा  सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीडन, छात्र, नौजवान का हुआ है। कांग्रेसपार्टी का युवक कांग्रेस तथा एन0एस0यू0आई0 का संगठन इनके मान सम्मान की लडाई लडकर युवाओ के सम्मान की रक्षा करेगा युवक कांग्रेस तथा छात्र संगठन कांग्रेस पार्टी का वह जुझारू संगठन है जो आगे रहकर जन समस्याओ की लडाई ही नही लडेगा बल्कि अपने संघर्ष के बलबूते पर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा सत्ता की वापसी में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेगा।
उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस तथा राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश प्रभारी मनोज तिवारी ने आज इन्दिरा मार्केट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर संगठन विस्तार की चर्चा के दौरान व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा संचालन राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रान्तीय महासचिव विशाल वर्मा ने किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने देवा महादेवा की सरजमीं पर प्रदेश प्रभारी मनोज तिवारी का स्वागत करते हुये कहा कि जनपद का युवक कांग्रेस तथा छात्र संगठन देश एवं प्रदेश की हर समस्या पर आगे बढकर निर्णायक लडाई लडता है जबसे हमारी नेता राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी बाड्रा ने उत्तर प्रदेश की जनमानस की समस्याओ की लडाई लडने का मन बना लिया है तबसे कांग्रेस सभी फ्रण्टल संगठनो में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेस पार्टी का संगठन राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी बाड्रा की मंशा के अनुरूप संगठन को खडा करने में हर तरह का सहयोग युवक कांग्रेस तथा राष्ट्रीय छात्र संगठन को देगा।
राष्ट्रीय छात्र संगठन तथा युवक कांग्रेस संगठन विस्तार बैठक में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, युवक कांग्रेस के प्रदेशीय सचिव सिकन्दर अब्बास रिजवी, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अकील अंसारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।


Popular posts
राजर्षि टंडन की सत्र 2019-20 की बी0एड0 तथा बी0एड0 (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा आज* उत्तर- प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विवि की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की जायेगी,जिसमें 7819 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image
मुलायम सिंह के खास आदमी हैं आजम खां, इसलिए वह उनका बचाव कर रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह
Image
जेपी होटल में वेडिंग प्लानर ने रचा ऐसा जाल कि फंस गए दूल्हा-दुल्हन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा..
चारबाग की सेकेंड एंट्री पर बनेगा भव्य आरक्षण केंद्र, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं