उद्धव ठाकरे मुंबई में बनाना चाहते हैं विश्व स्तरीय मछलीघर, बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में एक बहुस्तरीय मछलीघर बनाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। दरअसल, ठाकरे बैंकॉक में स्थित ओशन वर्ल्ड की तर्ज पर मुंबई शहर में एक लोकप्रिय पर्यटक केंद्र बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ठाकरे ने कहा कि मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर है। अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल के माध्यम से पर्यटक मुंबई आएंगे।
ऐसे में इसके प्रथम चरण के तहत हमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मछलीघर को बनाने की जरूरत है। इसी वजह से मैंने अफसरों को इसका एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने को कहा है।
सी लाइफ बैंकाक ओशन वर्ल्ड जिसे पहले सियाम ओशन वर्ल्ड के नाम से जाना जाता था, दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े मछलीघरों में से एक है। इसमें दुनिया भर से 30,000 से अधिक समुद्री जीव मौजूद हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन से जुड़ी बड़ी, निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा भी की।

Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image