शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व मे रामनगर के सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मे जलाभिषेक किया

बाराबंकी /महाराष्ट्र मे शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख ऊद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने पर उत्साहित शिवसैनिकों ने शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व मे रामनगर के सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मे जलाभिषेक किया
इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि जनपद के शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र मे शिवसेना का मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर लोधेश्वर महादेव पर विगत दिनों जलाभिषेक किया था कामना पूर्ण होने और ऊद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने पर आज पुनः शिव के दरबार हाजिरी लगा कर कार्यकाल पूर्ण होने की कामना की है
इस अवसर पर शिवसेना जिला वरिष्ठ उप प्रमुख पंडित संजय शर्मा,युवासेना मण्डल अयोध्या उप प्रमुख सर्वेन्द्र प्रताप सिंह,  जिला उप प्रमुख अलोक बाल्मीकि, जिला महासचिव लाल बहादुर यादव उर्फ़ लालजी, जिला प्रवक्ता कौशल कुमार शुक्ला, युवासेना जिला प्रधान महासचिव बीर सिंह,  बंकी ब्लाक प्रमुख प्रेम प्रकाश सिंह, जिला सचिव बलबीर वर्मा, युवासेना ब्लाक प्रमुख रामनगर रजनीश मिश्रा, सिरौली गौसपुर तहसील  प्रमुख संदीप अवस्थी, दिव्यांशु यादव, ईश्वर चंद मिश्रा, तहसील महासचिव सिरौली गौसपुर महासचिव दुर्गेश मिश्रा, राहुल अवस्थी, आशीष मिश्रा, उमेश शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे