प्रियंका गांधी वाड्रा ने 14 दिसंबर की रैली के लिए वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने नई दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली भारत बचाओ रैली में यूपी से अधिक से अधिक भागीदारी के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय किया है।


पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को रैली सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी रैली को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।
प्रियंका ने इस संबंध में लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जासवाल, प्रमोद तिवारी, डॉ. निर्मल खत्री, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, प्रवीण सिंह ऐरन, नदीम जावेद और इमरान मसूद से कहा गया है कि वे रैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।

Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण