भाजपा की सरकार में देश का अन्नदाता सबसे खराब दौर से गुजर रहा हैं।

भाजपा की सरकार में देश का अन्नदाता सबसे खराब दौर से गुजर रहा हैं। उसकी सुनने वाला कोई नही हैं, किसानों की समस्याओं की आर - पार लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी, धान की खरीद में हो रही अनियमितता, गन्ना किसानों के भुगतान, निर्दोष किसानों को पराली जलाये जाने में अपराध पंजीकृत के विरोध में 4 दिसम्बर दिन बुधवार को 11 बजे स्थानीय छाया चैराहे पर स्थित स्व. बलभद्र सिंह चहलारी नरेश स्मारक के सामने कंाग्रेस पार्टी विशाल धरना देकर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित करेंगी और 14 दिसम्बर 2019 को देश की राजधानी दिल्ली की रैली में हर विधानसभा से 100 कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बचाओं रैली में रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचेंगे।
उक्त आशय की जानकारी आज जिला कांग्रेस कमेटी के छाया चैराहा इन्दिरा मार्केट स्थित कार्यालय पर तैयारी बैठक में प्रदेश के प्रवक्ता तनुज पुनिया ने दी, बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन सेवादल अध्यक्ष कमल भल्ला ने किया।
तैयारी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन जनपद के कोने - कोने से आये कांग्रेसजनो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर 4 दिसम्बर 2019 को किसानों की समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना छाया चैराहे पर देकर प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश सरकार के मुखिया को देकर किसानों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने की पुरजोर मांग करनी हैं तथा देश में आर्थिक मंदी को लेकर 14 दिसम्बर 2019 को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा जो रामलीला मैदान में भारत बचाओं महारैली का आयोजन किया गया हैं उसमें प्रत्येक विधानसभा से कम से कम 100 कांग्रेसजन महारैली में अपनी सहभागिता निभायेंगे, इसके लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 वरिष्ठ कांग्रेसजनो की सूची बनाकर उन्हें 10-10 कांग्रेसजनो की जो महारैली में जायेंगे सूची तैयार करके तत्काल देने का अनुरोध किया गया हैं। बाराबंकी जनपद से 600 से ज्यादा कांग्रेसजन महारैली के लिये 13 दिसम्बर को जनपद मुख्यालय से प्रस्थान करेंगे।
उक्त तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, इरफान कुरैशी, कपिलदेव वर्मा सिकन्दर रिजवी, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, मलिका रिजवी, मो. इजहार, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, प्रेम नरायण शुक्ला, प्रेम नरायन मिश्रा, जयन्त गौतम, अकील अंसारी, ज्ञानेश शुक्ला, विशाल वर्मा, नेकचन्द्र त्रिपाठी, पुत्तूलाल वर्मा, सुरेशचन्द्र वर्मा, तसलीमन खान, कमलेश चन्द्र शर्मा, अब्दुल रहमान लल्लू, सुनील गौतम, मुइनुद्दीन अंसारी सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।