उत्तर प्रदेश में TG वेलफेयर बोर्ड का होगा गठन  – ठाकुर रघुराज सिंह 


प्रयागराज : अबुल कलाम आजाद जन सेवा संस्थान एवं समर्पित ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में समावेशी शहर प्रोग्राम के अंतर्गत उपदेवताओ (किन्नरों) का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह (किन्नरों के स्वास्थ्य, पहचान, विकास एवं सम्मान भव्य कार्यक्रम) का आयोजन 09 नवम्बर 2019 को समय 11:00 बजे  स्वर्गीय ज्ञान चन्द्र द्विवेदी ( पूर्व MLC भदोही – मिज़ापुर स्नातक क्षेत्र )  के निवास सिविल लाइन्स, प्रयागराज में किया जा रहा है | सम्मान समारोह में लगभग 07 जनपदों के स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित लगभग ७० लोग उपस्थित थे | कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया |
कार्यक्रम का संचालन नाजिम अंसारी, चेयरमैन – समर्पित ट्रस्ट ने किया | कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत कार्य्रकम संयोजक डा० प्रमोद शुक्ला ने किया | कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में समावेशी शहर प्रोग्राम के समन्वयक आर विकास ने बताया |
कार्यक्रम में ह्यूमन राईट ला नेटवर्क, प्रयागराज के समन्वयक दानिश अली ने नलसा जजमेंट व किन्नरों से सम्बंधित विधिक जानकारी प्रदान की |
कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि टीना माँ ने कहा कि किन्नर समाज पर होने वाले अत्याचार के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार रखा व बताया कि किन्नर भी ईश्वर ही की बनाई संतान | किन्नर भी सरकार को सभी प्रकार के टेक्स पेय करते है इसलिए किन्नर समाज को भी सभी मानवीय अधिकारों की भांति अधिकार मिलने चाहिए और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि से किन्नरों के लिये उत्तर प्रदेश में कल्याणकारी बोर्ड बनवाने हेतु पैरवी के लिये निवेदन किया |
 कार्यक्रम में विकास अध्ययन केंद्र, मुम्बई की प्रोग्राम समन्वयक रेणुका कद ने अपनी संस्था के माध्यम से किन्नरों के लिये मुम्बई में किये जाने वाले कार्यो के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये किन्नर समाज के पहचान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही देश के अन्य 07 राज्यों में बने किन्नर वेलफेयर बोर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की |
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय काम कर रहे 05 व्यक्तियों को मुख्य अथिति, विशिष्ठ अथिति के द्वारा “उ० प्र० समर्पित सेवा सम्मान” से विभूषित किया गया - 
1. मेराज बानो जी,  सचिव - वारसी सेवा सदन, कानपुर / इटावा – समाज सेवा क्षेत्र / किन्नरों के विकास हेतु 
2. श्रीमती विशाखा गौतम,  महाप्रबंधक - जिला सहकारी बैंक , सुल्तानपुर / प्रयागराज - बैंकिंग सेवा  
3. डॉ  योगेश चन्द्र त्रिपाठी,  प्रधानाचार्य - भारत स्काउड एंड गाइड इण्टर कॉलेज,  प्रयागराज  -  शिक्षा क्षेत्र 
4. सुश्री कंचन गुप्ता, महासचिव - लोक विकास फाउंडेशन, वाराणसी - समाज सेवा क्षेत्र 
5. श्री रमेश सोनकर, प्रधानाध्यापक - प्राथमिक विद्यालय, कमासिन, कौशाम्बी - शिक्षा क्षेत्र
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० रघुराज सिंह – चेयरमैन, BOCW स्टेट एडवाइजरी बोर्ड ( श्रम) , उ० प्र० सरकार ने कहा कि किन्नरों के लिये कल्याणकारी बोर्ड के गठन होना चाहिए जिसके लिए मै मा० मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की बात कही  | उन्होंने कहा कि समाज में इनके साथ शोषण होता रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि इस समाज को शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ने की जरुरत है और इसके लिये इनको जागरूक होने की जरुरत है | कार्यक्रम में मुख्य रूप से जतिन कुमार, वरुण कुमार, मो० ताहिर, दीपक प्रजापति, निधि, चेष्ठा, वैभव आदि उपस्थति थे |