शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी के साथ ही कई शिक्षक संघों के पदाधिकारी भाजपा में शामिल
शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी सहित कई शिक्षक संघों के पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई।
उमेश द्विवेदी के साथ माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के महासचिव अजय सिंह, तदर्थ शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, व्यावसायिक शिक्षक संघ के महासचिव अलोक शुक्ल भी भाजपा में शामिल हो गए।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उमेश द्विवेदी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा गांव, गरीब, किसान और नौजवानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए काम कर रही है।