राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हुआ बड़ा फेरबदल, यमुना एक्सप्रेसवे होकर वृंदावन पहुंचे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आगमन कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल हुआ था। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर से नहीं आने की जानकारी के बाद आगरा से एक्सप्रेसवे होकर राष्ट्रपति वृंदावन पहुंचे। आगरा से राष्ट्रपति को लेने के लिए वृंदावन से काफिला रवाना किया गया था। 
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन में रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। मंदिर बांकेबिहारी में दर्शन कर ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को अक्षयपात्र में भोजन भी खिलाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पहली बार बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामकृष्ण मिशन में नवस्थापित कैंसर यूनिट ब्रजवासियों को  समर्पित करेंगे। कैंसर यूनिट के शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।
यहां से निकुंजवन पहुंचकर संत विजय कोशल महाराज के साथ एकांत कुटिया में आध्यात्मक चर्चा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति अक्षयपात्र में बनी विशाल किचिन का अवलोकन करेंगे और ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन कराएंगे। तदोपरांत खुद भोजन भी करेंगे।

Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
आप से हाथ जोड़कर प्रार्थना है इस फोटो को एक एक व्यक्ति एवं एक एक ग्रुप में पहुंचा दो ये बच्चा किसकी है कोई पता नही लग पा रहा है और ये बच्चा अभी *सदर बाजार* थानेआगरा उत्तर प्रदेश में है,,,दया अगर आपके अंदर है तो इसे इगनोर मत करना ।
Image
स्वच्छता के प्रति जागरूक सफाई कर्मी  लाक डाउन के प्रति हम क्यो नही    
Image
कश्यप निषाद संघ के तत्वाधान में धूमधाम से महार्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज की मनाई गई जयंती
Image
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image