राजस्थान निकाय चुनाव: 49 नगर पालिकाओं में मतगणना जारी, कांग्रेस आगे
राजस्थान में 49 नगर निकायों में 2,000 से अधिक पार्षदों के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। इनमें पिछले दिनों नवगठित छह नगर पालिकाएं भी हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सभी निर्धारित केन्द्रों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। परिणाम दोपहर के बाद आने की उम्मीद है।


उल्लेखनीय है कि राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में सदस्य पार्षद पद के लिए 16 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
चुनाव अपडेट्स


  • छबड़ा की 35 सीटों में से कांग्रेस ने 15 पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा आठ, बीएसपी दो और निर्दलीय ने 10 सीटों पर जीत हासिल की।

  • बीकानेर नगर निगम की 80 सीटों में से कांग्रेस की 30 पर जीत। भाजपा को मिली 38 सीटें। निर्दलीय को मिली 11 सीट। बीएसपी ने हासिल की एक सीट।

  • भिवाड़ी नगर परिषद की 65 सीटों में से कांग्रेस-भाजपा को मिली 23-23 सीटें। वहीं निर्दलीय 12 और बीएसपी दो सीटों पर विजयी रही।

  • जैसलमेर की 45 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 21 सीटें। वहीं भाजपा के मिली 20 सीटें। साथ ही चार सीटों पर निर्दलीय जीते।

  • भरतपुर नगर निगम की 65 सीटों में से निर्दलीयों को 22 सीटों पर जीत मिली। वहीं भाजपा के खाते में 22 सीटे गई हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 18 और बसपा को तीन सीटें मिली।

  • राजसमंद की आमेट नगर पालिका की 25 सीटों में से कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने आठ सीटों पर अपना कब्जा किया।

  • पुष्कर के 25 वार्डों में से कांग्रेस ने नौ पर जीत हालिस की है। वहीं भाजपा ने 14 पर जीत दर्ज की है। दो सीटें निर्दलीय के खाते में गई।

  • रावतभाटा नगर पालिका चुनाव की 40 सीटों में से कांग्रेस 26 पर विजयी रही। वहीं भाजपा के खाते में 11 सीटें आईं। निर्दलीय दो पर जीते।

  • सीकर नगर परिषद की कुल 65 वार्डो में से 37 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं भाजपा 18, माकपा एक और निर्दलीय ने नौ पर जीत हासिल की।

  • जालौर जिले की भीनमाल नगर पालिका की 40 सीटों में से कांग्रेस की 14 पर जीत। भाजपा ने हासिल की 18 सीटों पर जीत। वहीं आठ सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। 

  • हनुमानगढ़ में पहले राउंड की वोटिंग के बाद 60 वार्डों में से 36 पर कांग्रेस और 18 पर भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं, यहां छह निर्दलीयों ने बाजी मारी।

  • राजगढ़ नगर पालिका की 40 सीटों में कांग्रेस को 15, भाजपा को 11, बीएसपी को सात और निर्दलीय को सात पर विजय हासिल हुई।

  • चूरू नगर परिषद की 60 सीटों में से कांग्रेस ने 36 पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा 17 और निर्दलीय सात सीटों पर विजयी रहे।

  • अलवर की थानागाजी नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 10, भाजपा ने नौ, निर्दलीय ने छह सीटे हासिल की।

  • दौसा की महुवा नगर पालिका की 25 सीटों पर निर्दलीय को 13 पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस को आठ और भाजपा को चार सीटों पर जीत मिली।

  • गंगानगर नगर परिषद की 65 सीटों में से भाजपा को 24, कांग्रेस को 19 और निर्दलीय को 22 सीटों पर जीत मिली।


दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवारों को अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। जोधपुर, अलवर, नागौर सहित पूरे प्रदेश में पार्षद प्रत्याशियों को होटल, रिजार्ट और फार्म हाउस में ठहराए जाने की सूचना है। 7942 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
इन 49 निकायों में कुल 2,105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,081 वार्ड में 7,942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 2,832 महिलाएं व 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।
महापौर और उप महापौर के चुनाव 27 नवंबर को
पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 नवंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को करवाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।