पश्चिम बंगाल उपचुनाव: ममता का जादू बरकरार, भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को अब तक एक सीट पर जीत मिल चुकी है जबकि दो सीटों पर वह आगे है। राज्य में मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी के रूप में उभर रही भाजपा को इस उपचुनाव में तगड़ा झटका लगा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की विधानसभा सीट खड़गपुर से भी हारती हुई दिखाई दे रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के तपनदेव सिन्हा ने कालियागंज विधानसभा सीट पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने दो हजार से ज्यादा मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया है। इस सीट पर पहले कांग्रेस का कब्जा था।
लोकसभा चुनावों के बाद राज्य में यह पहला मौका था जब ये दोनों राजनीतिक दल चुनावी मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने थे। जिन तीन सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है उनमें से एक पर तृणमूल कांग्रेस, दूसरे पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस का कब्जा था।
लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 18 सीटों पर विजय प्राप्त करने वाली भाजपा और प्रदेश की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए बंगाल की तीन सीटों पर उपचुनाव की मतगणना अग्निपरीक्षा जैसा था। 
जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था उनमें पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर, नदिया जिले की करीमपुर और उत्तर दिनाजपुर की कालियागंज सीटें शामिल हैं। कालियागंज सीट कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ राय के निधन से खाली हुई है जबकि खड़गपुर सीट से पिछली बार विधायक चुने गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने लोकसभा चुनाव जीतने की वजह से इस्तीफा दे दिया था। करीमपुर की तृणमूल विधायक महुआ मित्र ने भी कृष्णनगर संसदीय सीट से जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
 

Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image