महिलाओं को दिया शिक्षक बनाने का 'लालच', ढाई करोड़ की ठगी कर हुए फरार
आगरा में महिलाओं से ठगी कर एक संस्था फरार हो गई। महिलाओं को शिक्षक बनाने के नाम पर 790 रुपये जमा कराए थे। करीब 32 हजार महिलाएं इस संस्था से जुड़ी थीं।
महिलाओं को जब कई महीनों तक नौकरी और पैसा नहीं मिला तब शिकायत करने पहुंची। लेकिन, संस्था का कोई पदाधिकारी नहीं मिला। जिसके बाद महिलाएं शिकायत के लिए थाना हरीपर्वत पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
बताया गया है कि थाना सिकंदरा क्षेत्र में सार्थक वेलफेयर सोसायटी ने आगरा में महिलाओं को अपनी संस्था से जोड़ा था। महिलाओं से 790 रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा कराए थे। इसके बाद उनसे कहा गया कि अपने साथ अन्य महिलाओं को जोड़ने पर उन्हें कमीशन दिया जाएगा। 
 महिलाओं ने अपने साथ अन्य महिलाओं को जोड़ा। करीब 32 हजार महिलायें इस संस्था से जुड़ गई। संस्था ने महिलाओं से कहा कि वे प्रशिक्षण देकर उन्हें शिक्षक बनाएंगे। लेकिन, महीनों तक महिलाओं को न तो नौकरी दी गई और न ही उन्हें रुपये दिए गए।

महिलाएं एकत्रित होकर थाना हरीपर्वत पहुंची और उन्होंने आरोप लगाए कि करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी कर संस्था फरार हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 



Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image