महिला का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका, नहीं हो सकी पहचान
थाना खैरगढ़ के गांव निकाऊ मे गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसके चलते आस पास के इलाके में हड़कंम्प मच गया। 
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी खैरगढ़ पुलिस को दी। जिसके बाद थाना पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया।
अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की साड़ी से फंदा लगा हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।