महिला ग्राम प्रधान को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस
बरेली जिले के बहेड़ी में बुधवार को दिनदहाड़े महिला ग्राम प्रधान को गोली मार दी गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि ग्राम प्रधान संतोष भारती स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थीं। इसी बीच उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। 

फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वह गरीबपुरा गांव की वर्तमान प्रधान हैं। भाजपा नेत्री संतोष भारती इससे पहले जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।