कार में 600, बाइक में 240 रुपये में लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, इन वाहनों पर लागू होगा यह नियम
परिवहन विभाग ने एक अप्रैल-2019 से पहले खरीदे वाहनों की नंबर प्लेट को बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर दिसंबर के पहले हफ्ते से पुराने चौपहिया व दोपहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। 
कार की नंबर प्लेट के लिए 600 और बाइक के लिए 240 रुपये देने पड़ेंगे। हालांकि, विभाग ने अभी कीमतों को मंजूरी नहीं दी है। 
सूत्रों के मुताबिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रेट डीलरों ने लखनऊ संभाग के परिवहन अफसरों को दिए हैं, लेकिन इस पर अंतिम चर्चा के लिए प्रमुख ऑटो कंपनियों के डीलरों की बैठक बुलाई गई है। 
इससे पूर्व परिवहन आयुक्त 25 नवंबर को आरटीओ समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के आदेश का सरकुलर तैयार हो रहा है।  वर्तमान में नए वाहनों में जो नंबर प्लेट लगकर आ रही है, उसकी अनुमानित कीमत यही है। 

डीलरों ने कंपनियों से हासिल की नंबर प्लेट कीमत 


दोपहिया वाहन के डीलर आदित्य अग्रवाल ने बताया कि परिवहन विभाग के अफसरों ने उनसे एक अप्रैल 2019 से बाइक पर लगने वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत का सवाल किया था। इस पर कंपनियों से नंबर प्लेट की कीमत की जानकारी हासिल कर उन्हें बता दी थी। 
वर्तमान में कंपनी से बाइक पर जो नंबर प्लेट लग रही है उसकी कीमत करीब 240 और स्कू टर (स्कूटी) की लगभग 250 रुपये है। उधर, आरटीओ के एक अफसर ने बताया कि कार की नंबर प्लेट की अनुमानित कीमत 600 रुपये है। 
फैक्ट फाइल (दिसंबर 2018 तक पंजीकृत वाहन)
प्रदेश में कुल वाहन              3,16,63,675
कार                                 23,21,844
मोटर साइकिल                   2,56,03059
बस                                  86,359
लखनऊ के                          21,94,261 



दिसंबर से बदलेगी पुराने वाहनों की नंबर प्लेट


दिसंबर से पुराने वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर नई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। ये नंबर प्लेट डीलर प्वॉइंट पर बदली जाएंगी। इस सिलसिले में परिवहन विभाग की ओर से जल्द आदेश जारी किया जाएगा। - धीरज साहू, आयुक्त परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश



Popular posts
राजर्षि टंडन की सत्र 2019-20 की बी0एड0 तथा बी0एड0 (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा आज* उत्तर- प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विवि की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की जायेगी,जिसमें 7819 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image
मुलायम सिंह के खास आदमी हैं आजम खां, इसलिए वह उनका बचाव कर रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह
Image
जेपी होटल में वेडिंग प्लानर ने रचा ऐसा जाल कि फंस गए दूल्हा-दुल्हन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा..
यूपी: मेरठ में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, ऑन डिमांड तैयार करते थे हथियार, तीन गिरफ्तार
Image