देश की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों ने सर्वाधिक बलिदान दिया: गृहमंत्री अमित शाह
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस 2019 में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं। समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह 47वां पुलिस साइंस कांग्रेस है। इसे 1960 से लगातार किया जा रहा है। मैं मानता हूं कि अब तक इस कांग्रेस में जितने भी प्रस्ताव रखे गए हैं उनके सुझाव को कितना लागू किया गया इसका भी मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि पुलिस को जनता को देखने और जनता को पुलिस को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। पुलिस विभाग ने देश की सेवा में करीब 35 हजार जवानों की शहादत दी है। देश की सुरक्षा में बलिदान देने वालों में पुलिसकर्मी सबसे आगे हैं।
लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद हैं।
इसके पहले लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।