ब्रज में इन्हें मिली भाजपा की 'कमान', सवर्ण-पिछड़ा समीकरण पर पार्टी ने रखा ख्याल
भाजपा ने संगठन में फेरबदल करते हुए भानू महाजन को आगरा महानगर का अध्यक्ष और गिर्राज कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया है। दोनों पदों पर कराए गए चुनाव में 38 ने आवेदन किया था। लेकिन अंतिम फैसला प्रदेश हाईकमान से ही हुआ। माना जा रहा है कि जिले के सवर्ण और पिछड़े के समीकरण का ध्यान रखकर दोनों को पद दिए गए हैं।
खंदारी निवासी भानू महाजन को विजय शिवहरे के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। गिर्राज कुशवाहा श्याम भदौरिया की जगह लेंगे। भानू महाजन वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महामंत्री हैं।
वह महाजन परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे ओम प्रकाश महाजन के नाती हैं। वर्तमान में ब्रज क्षेत्र के मंत्री हैं। नगला पदी निवासी गिर्राज सिंह 2012 में फतेहाबाद में भाजपा से विधान सभा का चुनाव लड़े थे। इसमें जीत नहीं पाए थे। वह कई बार पार्षद कर चुके हैं। उनकी पत्नी वर्तमान में नगला पदी वार्ड से पार्षद हैं। गिर्राज कुशवाहा वर्तमान में जिला महामंत्री हैं। 

Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image