अमेरिका का पाक पर निशाना, कहा- 26/11 हमले के दोषी अब तक सजा से दूर
मुंबई पर 11 साल पहले हुए आतंकी हमले की बरसी पर अमेरिका ने पीड़ितों को याद किया है। अमेरिका ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। 26/11 (मुंबई हमला) भारत के इतिहास में सर्वाधिक भयावह आतंकवादी हमलों में से एक था। इसमें 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे। 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से आए 10 आतंकियों ने मुंबई में इस हमले को अंजाम दिया था।



अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हमले में मारे गए लोगों की याद करते हुए कहा कि षडयंत्रकर्ताओं को अब तक सजा ना मिलना पीड़ितों और उनके परिवारों का अपमान है। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई थी। पोम्पिओ ने विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा कि इस कायराना हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। वहीं, दक्षिण एवं मध्य एशिया की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिसे वेल्स ने इस हमले में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।


वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने हमले की 11 वीं बरसी पर ट्वीट किया, '11 साल पहले आतंकवाद की कायर कार्रवाई में छह अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की मौत हई गई थी। आज हम मुंबई हमले के पीड़ितों को याद करते हैं।
हम इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के उनके परिजनों की मांग के साथ हैं।' भारतीय अमेरिकी और विभिन्न संगठन वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के सामने मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर विरोध जताते हुए एक रैली निकालेंगे। विरोध रैली के आयोजकों ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के दोषी पाकिस्तान में आजादी से घूम रहे हैं।
पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तारिक फतेह ने ट्वीट किया, '2008 में आज ही के दिन लश्कर-ए-ताइबा के 10 पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे और 166 से अधिक निर्दोष लोगों को मार डाला। इनमें से कुछ ताज होटल में और कुछ यहूदी सेंटर में इस हमले में मारे गए।' तारिक को पाकिस्तान का मुखर आलोचक माना जाता है।


दोषियों पर कार्रवाई करे पाक : इस्राइल


येरुशलम। अमेरिका के अलावा इस्राइल ने भी पाकिस्तान से मुंबई हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है। इस हमले में इस्राइल के भी छह नागरिक मारे गए थे। इस्राइली विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक गिलाड कोहेन ने कहा कि हम भारत की जनता से साथ खड़े हैं।


Popular posts
राजर्षि टंडन की सत्र 2019-20 की बी0एड0 तथा बी0एड0 (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा आज* उत्तर- प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विवि की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की जायेगी,जिसमें 7819 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर सरकार गंभीर 0 1 से 31 जुलाई संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा
Image
मुलायम सिंह के खास आदमी हैं आजम खां, इसलिए वह उनका बचाव कर रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह
Image
जेपी होटल में वेडिंग प्लानर ने रचा ऐसा जाल कि फंस गए दूल्हा-दुल्हन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा..
चारबाग की सेकेंड एंट्री पर बनेगा भव्य आरक्षण केंद्र, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं