10 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नया मुकाम हासिल किया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ के पार चला गया है। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की पहली कंपनी बन गई है। पिछले हफ्ते कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9.50 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर चला गया था। 


आरआईएल के शेयर में आया उछाल


गुरुवार सुबह करीब 10:35 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1575.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 5.80 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त आई। पिछले कारोबारी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,569.85 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 1,572.65 के स्तर पर खुला था।