महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रागंण में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने ध्वजारोहण किया।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रागंण में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी। झण्डा रोहण के बाद कलेक्ट्रेट्र लोक सभागार में आयोजित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर जिलाधिकारी व उपस्थित अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में सत्य, अंहिसा को अपनाया। जिलाधिकारी ने बताया कि गांधी जी हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते रहे। उन्होने अपने जीवन में अनेक आन्दोलन चलाये, उनकी आवाज पर पूरा देश उमड़ पड़ा। उन्होने बताया कि स्वच्छता का सन्देश सभी को हमेशा अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशील होकर काम करें। संवेदनशीलता हमारे व्यक्तित्व में होना जरूरी है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मागांधी के जीवनकाल, उनकी योग्यता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोगों के सामने अच्छा स्वास्थ्य रखने के लिए सफाई की अत्यन्त ही आवश्यकता है, सफाई से बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को अपने घरों के आस-पास सफाई बनाये रखना चाहिए, जिससे गंदगी नहीं रहेगी तो पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि हिंसा से समस्या उत्पन्न होती है, अहिंसा से समाधान होता है।