सुषमा स्वराज की मृत्यु पर शोक सभा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई

 प्रयागराज,समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की क्षतिपूर्ति कोई नहीं कर सकता यह उदगार स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि रामलोचन साहू ने झलवा तिहारे पर आयोजित शोक सभा में व्यक्त किया।
भाजपा नेता,दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समूचा प्रयागराज स्तब्ध रह गया। विधानसभा शहर पश्चिमी के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों द्वारा स्व0सुषमा स्वराज के निधन पर आयोजित शोक सभा कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव ने कहा स्व0 सुषमा स्वराज ने भारत के इतिहास में सबसे सफल विदेश मंत्री के रूप में ख्याति प्राप्त किया।समाज के हर वर्गों का सम्मान देने का कार्य किया।जिन्होंने महिलाओं का मान बढ़ाया।
स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने स्व0 सुषमा स्वराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सबसे कम उम्र 25 वर्ष में विधायक बनी और मंत्री भी साथ प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हरियाणा में अमित छाप छोड़ी जिसके कारण दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्यों की वजह से सबसे चर्चित नेता के रूप में कदम बढ़ाया और मा0 अटल बिहारी बाजपेयी के कैबिनेट मंत्री रूप में समूचे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने पर मा0 मोदी जी ने जी पहली बार विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज को बनाकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया।विदेश मंत्री के रूप कोई ट्वीट के माध्यम से अपनी पीड़ा रखी तो उसको अपनी चपलता के साथ कई मुस्लिम समुदाय के लोगों को संकट से निकालने का अदभुत कार्य किया जो पूरे विश्व मे चर्चा का केंद्र बन गया।जहाँ विदेश में भारत की साख लगातार गिर रही थी।आपने मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरी दुनिया बढ़ाया और आज एक सशक्त भारत के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है। दिनेश तिवारी ने कहा कि भारत की महिलाओं के लिए आदर्श व सशक्त नेता के रूप में बनी।जिन्होंने अपनी कुशलता व क्षमताओं के साथ कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया।मडंल अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने कहा हम भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज से जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा दी थी।ईश्वर स्व0 सुषमा स्वराज की आत्मा को अपने चरणों मे रज दे।यही कामना करते है।
इस मौके पर पवन श्रीवास्तव, रामलोचन साहू, राजेश सिंह पटेल,शंकर लाल,छत्रपति सिंह पटेल, अभिषेक सिंह, अनिल केसरवानी, नितेश सिंह,पवन शुक्ला, ज्ञान बाबू, रामप्रसाद साहू,हरिश्चंद्र प्रजापति, सुनील निषाद, अरविंद सेन,गोरे निषाद,शैलेंद्र द्विवेदी, अभय सिंह,राहुल साहू, रामसजीवन भारतीया, जितेंद्र सिंह,अतुल यादव,राजेश यादव,अविचल द्विवेदी, संतोष सिंह पटेल, रामजी केसरवानी,रामजियावन वर्मा,सतीश तिवारी,अनूप केसरवानी,प्रकाश चड्ढा आदि लोगों ने स्व0 सुषमा स्वराज की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।