सपाइयों ने क्रांति दिवस पर किया धरना प्रदर्शन

 प्रयागराज,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज 'क्रांति दिवस 'पर सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विशाल धरना देकर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।धरना के दौरान सपा नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी, किसान विरोधी एवं नौजवान विरोधी होने का आरोप लगाया । इसके बाद महामहिम राज्‍यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा । सपा के जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह ने अध्यक्षता एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन एवं योगेश यादव ने संचालन किया।
  सपा के नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर दोनों सरकारे संवेदनहीन हो चुकी है। उन्नाव की घटना एवं सोनभद्र में किसानों, आदिवासी समाज के लोंगों की हत्या को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा  कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है सांसद एवं पूर्व मंत्री मा आजम खां को जान बूझ कर बदले की भावना से परेशान किया जा रहा है।  27 सूत्रीय मांगों में चुनाव में ई वी एम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, जौहर विश्व विद्यालय में सरकार के इशारे पर आए दिन पुलिस की दखलंदाजी, किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने, पशु पालकों के उत्पीड़न, सहकारी समिति में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में परेशान करने आदि मुद्दे शामिल हैं ।सपा जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह ने इसे पढ़कर सुनाया और समापन की घोषणा की ।
    सपा नेता नरेंद्र सिंह ने भाजपा को रंगरेज बताते हुए कहा कि भाजपा कोई नया काम करने की बजाय बस पुरानी चीजों के रंग बदलकर भगवा रंग चढ़ाने का प्रयास कर रही है।
   धरने में सर्व श्रीकृष्ण मूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष के. के श्रीवास्तव, पंधारी यादव,कमल सिंह यादव,विनोद चंद्र दुबे, विधायक उज्ज्वल रमण सिंह, विधान परिषद्  राम वृक्ष यादव, नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद गण श्री नागेन्द्र पटेल, धर्म राज पटेल, राजेन्द्र प्रताप सिंह पटेल,महासचिव दूधनाथ पटेल,  पूर्व विधायक गण श्री सत्य वीर मुन्ना,हाजी परवेज अहमद,गामा पांडे,विजमा यादव, अंसार अहमद,जोख़ूलाल यादव, प्रशांत सिंह,  मंसूर आलम, निधि यादव, रिचा सिंह, मंसूर आलम, ज्योति यादव, रेखा उपाध्याय, साबिहा मोहानी, मंजू यादव, गीता पसी , सुषमा पसी, डॉ मान सिंह,  दान बहादुर मधुर, मो अस्करी ,जॉनटी यादव, जीतलाल, द्वारिका कुशवाहा, नटे चौधरी, रवींद्र यादव, संदीप पटेल, सुशील एडवोकेट, इंद्र नाथ मिश्रा,  विनय कुशवाहा, वकार अहमद,मो इसराइल, संतलाल वर्मा, आर. एन. यादव, महबूब उस्मानी,महावीर यादव, महेंद्र ननिषाद भोला गुप्ता, संतोष यादव, औन जैदी,  रवीयादव रामदेव निडर , निधि यादव, मंसूर आलम, अनिल यादव, बच्चा यादव, नटे चौधरी, श्रीमति कमला यादव, सुरेखा साहू, महाबली यादव, रामडुलार यादव, द्वारिका कुशवाहा, संदीप विश्वकर्मा, संदीप यादव, मो गौस,पूजा मिश्रा, अभिमन्यु पटेल, विक्रम पटेल,किताब अली, जॉनटी यादव आदि शामिल थे।