सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को बचाने में नव दंपत्ति घायल 

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। प्रदेश सरकार गोवंश  की सुरक्षा के लाख दावे करें परंतु जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर टोल प्लाजा बारा के पास घूम रहे आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में नव दंपत्ति ग्राम सादुल्लापुर निवासी भगवती प्रसाद एवं उनकी पत्नी सरिता देवी जो अपने बाइक से हैदरगढ़ से घर की ओर जा रहे थे एनएच .731 पर आवारा पशुओं से टकरा जाने के कारण पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
जिन्हें दी एंबुलेंस सेवा 1033 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज में उपचार के लिए भर्ती करवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया। स्मरणीय है कि तहसील मुख्यालय से लेकर छबील चैकी तक घूम रहे। आवारा पशु स्यंम एवं यात्री  दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। सरकारी आकडों मे गौवंश सुरक्षा की ब्यापक व्यवस्था की गयी है परंतु सच्चाई यह है कि सरकार को गुमराह करने वाले आकडों से क्षेत्रिय किसान व यात्री तंग आ चुके है।और दर्जनो गौ वंशिय पशु अ समय काल कल्वित हो रहे है।