राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन गन्ना  परिसर में जिला संगठन द्वारा एक बैठक आहूत की और 17 सूत्रीय मांग पत्र
बाराबंकी  राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन गन्ना  परिसर में जिला संगठन द्वारा एक बैठक आहूत की और 17 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया संगठन के जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह वर्मा द्वारा बताया  की जो 17 सूत्रीय मांगे मुख्यमंत्री को दी गई हैं इन मांगों में 15 सूत्रीय मांगे प्रदेश संगठन की हैं 16 -17 मागे जिला संगठन की हैं इनमें नगर पंचायत की भाति ग्राम पंचायत के लोगों को आवास की पात्रता एव बराबर की धनराशि दी जाए तथा ग्राम पंचायत विकास में लगने वाली निर्माण सामग्री का रेट मौजूदा बाजार दर पर रखा जाए तथा 73वें संविधान संशोधन में जो अधिकार दिए गए हैं उन्हें लागू किया जाए, ग्राम प्रधानों का मानदेय ₹20000 दिया जाए तथा इसे राज्य वित्त की मिलने वाली धनराशि के अतिरिक्त अलग से किया जाए, ग्राम प्रधानों के इस धरना प्रदर्शन में जिले के प्रधानों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा

       धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप ग्राम प्रधान संगठन से जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत मौर्य, जिला महामंत्री ज्ञान सिंह यादव,जिला कोषाध्यक्ष साहब शरण मौर्य "गुड्डू" , जिला उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष आलोक सिंह, अध्यक्ष बकी बालक राम यादव, अध्यक्ष देवा ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष हैदरगढ़ रामभीख द्विवेदी, अध्यक्ष फतेहपुर देशराज वर्मा, अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर गोपीचंद वर्मा, शिवकली प्रधान भयारा, उमाशंकर वर्मा, विनोद यादव, सुनील कुमा,र देशराज वर्मा, कमलेश कुमार, चंद्र सिंह बली, कंचन सिंह, किरण देवी आदि सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे