पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर


त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज का गत दिवस दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन का समाचार पाकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल त्रिवेदी गंज अध्यक्ष उत्तम कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया । श्री वर्मा ने कहा कि  भाजपा ने  अपना एक महान नेता खोया है। जिनकी अपूर्णनीय क्षति पूरे राष्ट्र को समय-समय पर याद दिलाती रहेगी। 
स्व. श्रीमती स्वराज की दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने नम आंखों से आश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद शरण जायसवाल, मंगलपुर निवासी समाजसेवी सोनी ज्वेलर्स अजय सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष संतशरण मौर्य, मीडिया प्रभारी उमा महेश त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहकारी समिति अध्यक्ष बचान रावत, अतुल रावत, अम्बर शरण जायवाल, खैरा बीरू के ठाकुर दिनेश सिंह, प्रधान नर्दही रामनरेश गुप्ता, प्रधान  गनहरी  गरीबे लाल, प्रधान बहुता रामपती, बहादुरपुर प्रधान ठाकुर रिंकू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि शाहपुर रामनिवास त्रिवेदी, भगवानदीन सिंह प्रधान बबुआ पुर, प्रधान बेलहरी चंद्रशेखर सिंह, पिन्टू त्रिवेदी, मोहित सुधीर शर्मा आदि सैकड़ों लोग