किशोरी दिवस     एनीमिया के प्रति  किशोरियों को किया जागरूक 

मेरठ, 8 अगस्त, 2019। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में वृहस्पतिवार कोजनपद में किशोरी दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 11 से 14 साल की किशोरियों को एनीमिया की रोकथाम के लिये जागरूक किया गया। इस दौरान किशोरियों कोआयरन की गोली भी वितरित की गयीं।  
  किशोरी दिवस का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्र,कैलाश पुरी, साबुन गोदाम,  मलियाना, लिसाड़ी गेट,इस्लामाबाद, शेरगढ़ी, मकबरा डिग्गी, नगला बटटू,सराय काजी, आशियाना कालोनी, ब्रह्मपुरी आदि केन्द्रों समेत सामुदायिक केन्द्रों पर किया गया। इस दौरान आशा, एएनएम तथा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने किशोरी बालिकाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बैठक में 11 से 14 साल की किशोरी बालिकाओं को एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। भावनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम मोहिनी ने किशोरियों के वजन, ऊंचाई, बॉडी मॉस इंडेक्स को नापा। उन्होंनेआयरन की गोली के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ किशोरियों को डाइट के लिये गुड,चना, सहजन,अंकुरित दालें, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करने की सलाह दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दौराला में किशोरियों को एनीमिया से बचने के उपाय बताये गये। एएनएम सबसेंटर पर एनीमिया से ग्रसित 845  किशोरियों को  हेल्थ कार्ड जारी किये गये। 
  जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह  ने बताया कि किशोरी दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्र पर आईएफए टेबलेट (विटामिन सी युक्त) किशोरियों को दी गयी। जिन बालिकाओं ने पिछले तीन माह से एक भी गोली नहीं ली या जरूरत से कम गोलियों का सेवन किया, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आईएएफ टेबलेट दी। किशोरियों को इस दौरान बताया गया कि आईएएफ टेबलेट दूध, चाय, कॉफी के साथ नहीं लेनी चाहिए। बल्कि आयरन की गोली के साथ नीबू पानी, संतरा, कीनू ,आंवला आदि लिया जाए क्यों कि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में  मदद करता है। पूर्वा महावीर आंगनबाड़ी केन्द्र पर इस दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
 मॉनिटरिंग की गयी
  बृहस्पतिवार को जिले में मनाये गये किशोरी दिवस की मानिटरिंग सीएमओ के आदेश पर की गयी। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों, पीएचसी, सीएचसी, सब सेटरों पर औचक निरीक्षण कर हकीकत को परखा गया।