केन्द्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में केन्द्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्ष्ता में आहूत की गई।  बैठक में सत्र 2019-20 के लिए बजट के अनुमोदन, विद्यालय की शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में उपलब्धियों, लखपेड़ाबाग से केन्द्रीय विद्यालय तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण तथा प्रकाश व्यवस्था, विद्यालय में नए फर्नीचर की खरीद, खेल के मैदान के समतलीकरण एवं घास कटाई, विद्यालय की बाहरी दीवारों की पुताई आदि विषयों पर चर्चायें हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रत्येक दशा में गम्भीर रहे, जिससे विद्यालय में मौजूद छात्र/छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की शिकायत न हो। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार सभी चीजें उपलब्ध रहे।
बैठक में बताया कि वर्ष 2018-19 के दौरान शैक्षिक उपलब्धियों में सीबीएसई द्वारा संचालित कक्षा 12 की परीक्षा में विद्यालय का प्रदर्शन अति उत्तम रहा। कुल 32 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 30 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इसमें से 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई द्वारा संचालित कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 35 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सभी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। कुमारी ग्रेसी यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैठक में विद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में केन्द्रीय विद्यालय प्राचार्य जी0पी0यादव ने बताया कि सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय ने प्रभावशाली ढ़ग से अपनी उपसिथति दर्ज करायी। विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा तैयार किये गए 22 माडलों में से 14 का चयन क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु हुआ। भारत स्काउट/गाइड की राज्य पुरस्कार की परीक्षा में कुल 07 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की, जिसमें सभी कैडेट सफल घोषित किए गए। 14 आल इंडिया नेशनल चाइल्ड आर्ट प्रदर्शनी में विद्यालय की छात्रा अंजलि यादव कक्षा 11, हर्षिता सिंह कक्षा 9, आराध्या कक्षा 4 एवं आदर्श वर्मा कक्षा 1 ने अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  सम्भागीय स्तर की विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय के वर्तिका पटेल कक्षा 12 और प्रतिभा खत्री कक्षा 11 ताइकांडो में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए। विद्यालय की वर्तिका पटेल कक्षा 12 ने ताइक्वांडो में सफलता प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे देश में चैथा स्थान प्राप्त किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0रमेश चन्द्र, मुंशी रघुनंदन प्र0स0प0म0 महाविद्यालय प्राचार्य ऊषा चैधरी, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।