भाजपाइयों ने प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क बालसन चौराहे पर किया वृक्षारोपण

  प्रयागराज, प्रदेश में चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में आज प्रयागराज में भी  पौध लगाए गए।प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा एलएसओझा एवं प्रदेश सह संयोजक रणजीत सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन की तिथि पर वृक्षारोपण कर स्वर्णिम भारत का निर्माण करने का संकल्प पूरा करने का शुभ अवसर है।सभी को वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल पर भी ध्यान देना होगा।
पूर्व जिलाध्यक्षगण नरेन्द्र देव पांडेय एवं शशि वार्ष्णेय ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से वृक्ष लगाना बहुत समाजिक कार्य हैं.अगस्त क्रांति के अवसर पर ऐसा कार्य कर नई पीढ़ी को हरा  भरा क्रांति से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक देवेन्द्र नाथ मिश्र क्षेत्रीय संयोजक काशी एवं संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग पाण्डे ने किया.
कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र.मंडल अध्यक्ष भानु प्रकाश तिवारी,राजेश शर्मा,सत्या तिवारी,नन्दलाल पटेल कलानिधि गोस्वामी,राजू गर्ग.अनिल भट्ट,रंजीत गोस्वामी.यादवेन्द्र जी,आशीष शुक्ला,गंगा दुबे,अंजनी त्रिपाठी आदि रहे।