अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला
बाराबंकी शिक्षा के बिना महिलाओं का वर्तमान समय में कल्याण संभव नहीं है, शिक्षा  महिलाओं के विकास में साधक है, अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़ी महिलाओं व बच्चों को शिक्षा की सख्त आवश्यकता है एक महिला के शिक्षित होने का अर्थ परिवार का शिक्षित होना| 

    उक्त विचार आज जन जागृति सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा लखपेड़ाबाग मैरिज लान  बाराबंकी में  आयोजित अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता सांसद प्रतिनिधि मो सबाह ने व्यक्त किए|  कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मो सबाह ने कहा कि इस समुदाय की महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है इसी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने की जरूरत है जिससे महिलाएं भी समाज में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकें| 

     कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तालीम से बड़ी कोई नियामत नहीं होती है अगर महिलाएं तालीम से जुड़ेंगे तभी समाज से जुड़ पाएंगी| इसी क्रम में पूर्व वाइस चेयरमैन सतरिख श्याम प्रकाश  त्रिवेदी ने महिलाओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि मां ही बेटे की प्रथम पाठशाला होती है इसी लिए महिलाओं को शिक्षित होना अति आवश्यक है,

      मो रिजवान संजय एडवोकेट ने भी महिलाओं को  जागरुक करते हुए कहा कि शिक्षा महत्वपूर्ण है बिना शिक्षा के एक सही ग्रहणी का दायित्व भी नहीं निभाया जा सकता| इसी क्रम में समाजसेवी फरहा सरोस ने मुस्लिम समाज की महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा जरूरी है बिना शिक्षा के महिलाओं की स्थिति जो होती है हम सोच भी नहीं सकते समाज उन्हें कभी सम्मान नहीं देता और ना  ही उन्हें  बराबरी का दर्जा देता है कार्यक्रम की अध्यक्षा  द्वारा सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए  साथ ही सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया| 

        कार्यक्रम का संचालन साकिब एजाज फारुकी द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि मो सबाह, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, एडवोकेट मो रिजवान संजय, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम हिमायू नईम खान, समाजसेवी फराह सरोस का संस्था अध्यक्ष श्रीमती समीहा बेग द्वारा सभी को बुके भेंट कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय की 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया सर्वप्रथम महिलाओं का पंजीकरण किया गया साथ ही किट वितरित की गई

Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image