महिला सहायता समूह की बैठक संपन्न

कोठी, बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कोठी में आज स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन की बैठक पंचायत भवन कोठी में ग्राम प्रधान माहेजबी व अन्य महिलाओं की मौजूदगी में संपन्न हुई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोठी में ग्राम पंचायत भवन में समूह ग्राम संगठन की महिलाओं ने एकत्रित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया समूह में महिलाओं ने ग्राम प्रधान माहेजबी को पुष्य भेट करके स्वागत किया। वहीं पर कोठी प्रधान ने फीता काटकर आगे की कार्यवाही के साथ समूह को आगे बढ़ाने की राय दी। इसी क्रम में समूह की अध्यक्षता कर रही संगठन की अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी व उपाध्यक्ष शांता देवी ने कहा की पिछली बैठक में उपस्थित महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कई बिंदुओं पर चर्चा किया। 
समूह की स्थिति पर चर्चा समूह ग्राम संगठन में महिलाओं द्वारा तेजी से काम करने वाले कार्यों पर चर्चा तथा समस्त चर्चाओं को प्रकाश में लाते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की वहीं पर कोठी प्रधान प्रतिनिधि चैधरी मुशीर कुरेशी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि हमारी माताओं बहनों इसी तरह समूह ग्राम संगठन मैं महिलाओं को जोड़ते रहे और हमारे देश की महिलाएं इसी तरह देश को उज्जवला बनाती रहें।