तहसील फतेहपुर में डीएम डाॅ आदर्श ने सुनी जनता की गुहार संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला स्तरीय अधिकारियों की रहीं फतेहपुर में मौजूदगी

बाराबंकी। जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक प्रकरण में कानूनगो द्वारा ढाई महीने पहले की गई जाॅच की रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगायी। 
तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 208 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बन्धित 95 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 23 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 31 प्रार्थना पत्र, पूर्ति विभाग से सम्बन्धित 06 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 49 प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रस्तुत हुये। राजस्व विभाग के 11, समाज कल्याण के 02 व विकास विभाग के 02 कुल 15 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बताया गया कि प्राप्त हुए शिकायतों में बिजली, मार-पीट, धोखा धड़ी, चकरोड, लेन-देन, पेंशन आदि सम्बन्धित मामले प्राप्त हुये, जिन्हें निस्तारित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं के लिए बैठने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे आये हुए शिकायतकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा भी की गयी। 
तहसील नवाबगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस एडीएम संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 75 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से राजस्व विभाग से सम्बन्धित 43 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 11, विकास विभाग से सम्बन्धित 05, खाद्य एवं रसद से 04, चकबन्दी से 02, विद्युत से 05, अन्य विभागों से सम्बन्धित 05 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। 
रामसनेहीघाट संवाददाता अनुसार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग के 37, पुलिस विभाग के 16, विकास विभाग के 13, अन्य 06 कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें राजस्व विभाग के 01 व अन्य 02 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अवशेष 69 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।