संयुक्त पंचायत उद्योग ज्योरी मसौली के समिति का हुआ गठन

मसौली बाराबंकी। काफी अरसे से बदहाली के दौर से गुजर रहे संयुक्त पंचायत उद्योग ज्योरी मसौली के समिति का गठन किया। जिसमे ग्राम पंचायत अमदहा के ग्राम प्रधान साहब सरन उर्फ गुड्डु मौर्य को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को ब्लाक सभागार में सहायक विकास अधिकारी (पं)  बंकी  अमरेंद्र  कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान अमदहा साहब सरन उर्फ गुड्डु मौर्य को संयुक्त पंचायत उद्योग ज्योरी मसौली का अध्यक्ष, ग्राम प्रधान सादामऊ  प्रेमकिशोर वर्मा को ग्राम उपाध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर मनीष कुमार सिंह पंचायत निरीक्षक उद्योग, अंबिका प्रसाद प्रधान ज्योरी, श्रीमती चंद्रावती प्रधान सदरूद्दीनपुर, मुबीन सिकंदर प्रधान दादरा, श्रीमती सुमन  प्रधान सुर्यपुरखपरैला, राममूर्ति  ग्राम प्रधान मेढिया आदि उपस्थित रहे।