संदिग्धा अवस्था में महिला का फंदे से लटकता मिला शव हत्या कर शव लटकाने की ग्रामीण जता रहे आशंका

रामनगर, बाराबंकी। झोपड़ी में विवाहिता का शव उसी की साड़ी से लटकता मिला। महिला के शव के बगल में ही चारपाई व पंजे जमीन का छूरहे थे। महिला की अपनी पहनी धोती से ही फंदा लगाया गया, जैसा उसके शव में पेटिकोट व मात्र ब्लाउज में शव मिलने से साफ जाहिर हो रहा है कि हत्या कर शव को महिला की साड़ी के सहारे लटका दिया गया है। वहीं जमीन को आंशिक रूप से छूते पंजो से भी यही आभास ग्रामीणों को हुआ। कुल मिलाकर पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है जो निष्पक्ष व इमानदारी से जांच में ही सही रूप में सामने आ सकता है।
ग्राम अमराई गांव निवासी रामकृपाल निसाद की करीब 21 वर्ष की पुत्री रजनी अपने मायके में एक माह से रह रही थी और उसकी शादी के करीब ढेर वर्ष ही हुए है। रजनी का विवाह जनपद लखीमपुर लक्ष्मण नगर निवासी संतोष के साथ हुआ था और उसका पति बंगलौर में रहकर काम करता था। रजनी अपने मायके में अपने माता पिता के पास रह रही थी। रजनी की माता सुशीला के अनुसार सोमवार रजनी  सुबह करीब 4 बजे शौच को गयी थी। जब रजनी काफी देर तक लौट कर घर नही आई तो परिजनों ने खोज बिन मे लग गये। इस बीच गांव की कुसमा निषाद के छप्पर नुमा बंगले में गयी तो जाकर देखा की रजनी का शव साड़ी के सहारे लटक रहा था। उसने जाकर देखा जिसकी सूचना व गांव वालों व  परिजनों को दी। परिजनों ने शव को फन्दे से नीचे उतारकर मौत की सूचना मुकामी पुलिस को दी। 
सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी घनश्याम पाठक, महादेवा चैकी प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला, हल्का लेखपाल अजय सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने जांच की लेकिन संदिग्ध परिस्थित में हुई मौत के कारण का पता नही चल सका है। वहीं महिला के ससुरालजन भी मौके पर पहुँच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं मायके व ससुराल पक्ष के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।