साहित्य से समाज-देश की सेवा कर रहे डा वर्मा : सांसद मनोज तिवारी चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा वर्मा आरपी वर्मा की आठ पुस्तकों को हुआ विमोचन 

प्रयागराज। भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष और  सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षाविद डा आरपी वर्मा की आठ पुस्तकों का विमोचन  दिल्ली में किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि डा वर्मा जमीन से जुडे हुए किसान और शिक्षाविद दोनों है। वह साहित्य से समाज और देश की सेवा कर रहे है। इसका लाभ अभी और आने वाली पीढियो को मिलेगा। जिन आठ पुस्तको का विमोचन हुआ है उनमें राजनीति के सफल महा नायक अटल बिहारी बाजपेयी, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता में डा मोहन भागवत का योगदान, भारतीय जनसंघ के संस्थापक संस्थापक पं दीन दयाल उपाध्याय,दर्द का दायरा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राजनीति के सफल महानायक नरेन्द्र मोदी, राजनीति के पुरोधा अमित शाह , गौरवशाली व्यक्तित्व योगी आदित्यनाथ और गजानन माधव मुक्तिबोध है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने साहित्य से समाज और देश की सेवा के लिये डा वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना किया। कहा कि चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शिक्षाविद डा वर्मा ने 44 वर्ष की उम्र में 80 से अधिक पुस्तकें समाज,साहित्य और राजनीति पर लिखी है। चयन बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए डा वर्मा ने कई प्रमुख सुधार किया था उसका लाभ आज लाखो प्रतियोगियों को मिल रहा है। सांसद तिवारी ने कहा कि अम्बेडकरनगर जिले के निवासी डा आरपी वर्मा राजकीय महाविधालय गोसाईखेडा उन्नाव में एसोसिएट प्रोफेसर और हिन्दी के विभागाध्यक्ष है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि जिन महत्वपूर्ण महापुरूषो और विषयों पर डा वर्मा ने लेखन किया है वह सभी के बस की बात नही है। चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षाविद डा आरपी वर्मा ने कहा कि साहित्य से समाज और देश की सेवा करता रहूगा। कम उम्र में  माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सदस्य और अध्यक्ष रहते हुए जो काम किया था उन्ही सुधारो पर चयन बोर्ड आज चल रहा है। कहा कि आने वाले समय में जो भी अवसर समाज सेवा के लिये मिलेगा उससे सभी की सेवा करूगा और साथ लेकर चलूगा।