राहुल गांधी कल के भारत का भविष्य है।

बाराबंकी 19 जून - राहुल गांधी कल के भारत का भविष्य है। आज उनके जन्मदिन के शुभअवसर पर बाराबंकी जनपद का कांग्रेस परिवार उनसे अनुरोध करता है कि वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिये गये इस्तीफे को वापस लेकर कांग्रेसजनो तथा देश की आवाम का नयी ऊर्जा के साथ मार्ग दर्शन दे। देश में लोकतंत्र के साथ ही संविधान सुरक्षित रहे इसके लिये राहुल गांधी का मार्ग दर्शन कांगे्रस परिवार को ही नही देश की आवाम को भी जरूरी है आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ परमपिता परमात्मा से उनकी लम्बी उम्र की कामना करते है।
उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेट के प्रवक्ता तनुज पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास तथा कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा के साथ उनके जन्मदिन के अवसर पर जो संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया केक काटकर सबका मुंह मीठा कराने के पश्चात्् कांग्रेस परिवार के बीच व्यक्त किये। उक्त अवसर पर तनुज पुनिया ने कांग्रेस परिवार के साथ बृृक्षारोपण करके अपने प्रिय नेता की  लम्बी उम्र की कामना की। 
कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना करते हुये कहा कि आज हम राहुल गांधी के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाकर  प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया तथा कांग्रेस परिवार के साथ संकल्प लेते है जब तक कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान नही कर देगे चैन से नही बैठेगे। आज से हमारा संकल्प है कि देश सहित प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सत्ता मे वापसी और मजबूत संगठन ही हमारा संकल्प है।
जन्म दिवस के अवसर पर अयोजित कार्यक्रमो में उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के मध्य जोन के महासचिव ज्ञानेश शुक्ला ने कांग्रेस परिवार के साथ जिला अस्पताल में पहंुचकर फल वितरण करके अपने प्रिय नेता की सफलता तथा लम्बी उम्र की कामना की।
अपने प्रिय नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस पर लम्बी उम्र की कामना करने वालो में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, के0सी0 श्रीवास्तचव, सुनील गौतम, मो0 मोहसिन, दुर्गा प्रसाद वर्मा, पुत्तू लाल वर्मा, रेशम वारसी, अजय रावत, इकबाल राही, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, दानिश आजम वारसी, सत्य प्रकाश वर्मा, अखिलेश वर्मा, हरिताश यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, सौरभ बाल्मीकी, जयंत गौतम, देवेश पाण्डेय, महेन्द्र पाल वर्मा, विजयपाल गौतम, मो0 इसरार, विशाल वर्मा, अफरोज मेंहदी, अतीक अहमद सद््दन, अर्जुन यादव, सुशील कुमार, अली अब्बास जैदी सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।