प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

बाराबंकी। गुरूवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला पंचायत स्थित संगठन कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए मिष्ठान वितरण हुआ। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि संगठन निरंतर शिक्षा एवम शिक्षक हित में पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है एवम शिक्षकों की समस्त विचाराधीन मांगो को प्रदेश संगठन द्वारा निरंतर सम्बन्धित स्तर पर उठाई जा रही है और उनके निस्तारण के लिये सतत प्रयास किया जा रह है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जनपदीय इकाई में रिक्त मीडिया प्रभारी के पद पर संगठन के उपाध्यक्ष डा देवेंद्र द्वेवेदी एवम मनोज कुमार सिंह को संगठन के प्रति निष्ठा एवम उनके अनुभवों के आधार  पर मीडिया प्रभारी के पद को दिये जाने का जनपदीय अध्यक्ष मंत्री से कहा। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डा राकेश सिंह एवम जिला मंत्री उमानाथ मिश्र ने डा देवेन्द्र द्विवेदी एवम मनोज कुमार सिंह को संगठन का जनपदीय प्रवक्ता मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री द्वारा नियुक्त पत्र देकर एवम माला पहनाकर बधाई दी गयी गयी।  इस अवसर पर मुख्य रुप सेसंगठन के उपाध्यक्ष डा आलोक शुक्ला, देवानंद तिवारी, सुनील त्रिपाठी, किरन विश्वकर्मा, कामराज, प्रमोद सिंह, संजय पाण्डेय, उपेंद्र चैधरी, विनोद वर्मा, राम शंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे