नोडल अधिकारी के सख्त रवैइए से दिनभर हलकार रहा जिला प्रशासन

बाराबंकी। नोडल अधिकारी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन दिन भर हलकान रहा। भ्रष्टाचारी अधिकारी अपनी खैर मनाते देखे गए कि कहीं उनकी खामियों पर नोडल अधिकारी की निगाह न पड़े और उन्हें झेलना पड़े। दिन भर चाक चैबंद कानून व्यवस्था के दावों के बीच नोडल अधिकारी ने कई स्थानों पर भ्रमण किया व विकास कार्यों को देखा परखा। नोडल अधिकारी ने पल्हरी चैराहा स्थित जेब्रा पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कचरा फैक्ट्री का निरीक्षण करते हुए विधिवत जानकारी ली।
वहीं कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक करते हुए नोडल अधिकारी आयुक्तआवास विकास परिषद आईएएस अजय चैहान ने शिक्षा व विकास को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बच्चों में पुस्तके वितरित करा दी जाये। नये व पुराने विद्यालयों की सूची बनायी जाये। छात्रवृत्ति के नवीन काॅलेजों को जोड़ा जाये। शौचालय निर्माण में और तेजी लाते हुए 30 जून तक कार्य को पूरा करें। नगर निकाय द्वारा जीयो टैगिंग में तेजी लायी जाये। बैठक में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा अभियान चलाकर 91 हजार, 14 हजार, 7 हजार का हर्जाना वसूला गया। प्रत्येक नगर निकाय में 02 मोबाइल टाॅयलेट होना अनिवार्य है।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी डाॅ आदर्श सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश चन्द्र, व जांच दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका संगीता कुमारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।