महिला ने बहनोई पर लगाया छेड़खानी का आरोप

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। विवाहिता ने अपने बहनोई पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बदोसराय पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण का मामला दर्ज कर लिया है। 
थाना बदोसराय क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण महिला ने अपने दिए शिकायती पत्र में अपने सगे बहनोई पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बताया कि वह घर में अकेली थी। मौका पाकर उसके रिश्ते के बहनोई ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुराचार करने का प्रयास किया। लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। जिसके संबंध में उसने कोतवाली में शिकायत दर्ज करा कर के न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक पीके तिवारी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।


Popular posts
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप
Image
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Image
दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अग्निकाण्ड में हजारों की क्षति
पीसीएस 2002 बैच के द्वितीय स्थान पर चयनित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे वर्तमान में मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा को अंजू कटियार के स्थान पर लोकसेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया।
Image
छत बिहीन शौचालय का निर्माण