लाखों कीमत के जेवरात व मेंथा आयल ले उड़े चोर 

फतेहपुर, बाराबंकी। मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। मकान में धुसे चोरों ने करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। ग्रहस्वामी को इसकी भनक तक नही लगने दी सुबह जागे गृहस्वामी ने बिखरे पड़े समान को देखा तो चोरी की जानकारी हुई। मुक्तभोगी ने अस्थानी थाने में चोरी की तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं। धुधटेर थाना क्षेत्र के बंदगी नगर गाँव में मंगलवार चोरों ने राम सेवक के मकान में छत के रास्ते धुसे चोरों ने जीना पे होकर अन्दर कमरे में प्रवेश कर गये। वहाँ बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे राम सेवक के चार बहुओं के गहने उठा ले गये। जिनकी कीमत करीब दो लाख बतायी जा रही हैं। 120 किलो मेन्था अयाँल उठा ले गये। राम सेवक के लड़के गाँव के बहार मेन्था की पेराई कर रहे थे। राम सेवक दूसरे कमरे में सो रहे थे। राम सेवक को इसकी भनक तक नही लगने दी सुबह जागे राम सेवक को चोरी की जानकारी हुई। तो धुधटेर थाने में चोरी की तहरीर दी हैं।