करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

रामनगर, बाबाराबंकी। जनपद से होकर गुजर रहे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की जानकारी मिलते ही करणी सेना के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मार्ग किनारे स्वागत को तत्पर दिखे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत सत्कार कर उन्हे गदगद कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार अपराहन लखनऊ से फैजाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवम प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी बड़े भाई शिवेन्द्र विक्रम शाही की जानकारी जैसे ही जिला पदाधिरियों व कार्यकर्ताओं को हुई उनके उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। आनन फानन में भव्य स्वागत की तैयारियां होते देर नहीं लगी। गुजरने वाले मार्ग के दोनों तरफ कार्यकर्ताओं का हुजूम हाथ में झण्डा व माला लिए उनके इंतजार को उत्सुक रहा। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का कारवां दिखाई दिया पूरा वातावरण नारों के शोर में कोलाहित हो गया। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रिशू सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला सचिव दिवाकर सिंह, ललितेश, संतोष सिंह, श्रषभ सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।