जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी बनाने की उठी मांग

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया मांग पत्र
फोटो नंबर 5 (भाजपा नेता बचान रावत)
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर  से विधायक पद प्रत्याशी के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता बचान रावत को विधायक प्रत्याशी घोषित करने की मांग ने बैठक दौरान जोर पकड़ा। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से इस मांग को रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर कार्यकर्ताओं की मांग से उन्हे अवगत कराया।  
सूत्रों के मिली जानकारी अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को मांग पत्र भेजकर जैतपुर विधानसभा क्षेत्र  के उपचुनाव में विधायक पद प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की है।  मांग पत्र भेजने वालों में अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री रामानंद कनौजिया ,जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा राम कुमार रावत, अंकित  वर्मा, राम नाथ तिवारी, बृज बिहारी तिवारी, बृजेश कुमार, केपी यादव, राजेंद्र  रावत, रामशरण  यादव, धनीराम यादव, बद्री तिवारी, आनंद तिवारी, शीतला प्रसाद द्विवेदी, तुंगनाथ सिंह, अनुपम तिवारी, भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहे।