अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव सेवानिवृत दारोगा के यहां मिलने से हड़कम्प

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। सेवानिवृत दारोगा के घर से अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं शव पर दरिंदगी के निशान नुमायां होने से वहशीयाना तरीके से हत्या किए जाने का पता चलता है। शव होने का पता उठने वाली दुर्गन्ध से चला। जिसमें क्षेत्र में शव को लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म हैं। वहीं हर कोई हत्या किसने की होगी को लेकर जानकारी को उत्सुक दिखाई दिया। फिलहाल अब सारी बातें पुलिस जांच में ही बाहर आएंगी अगर पुलिस ने चाहा तो?
थाना लोनीकटरा क्षेत्र  अंतर्गत ग्राम बेडौरा मे अज्ञात युवक का शव बरामद होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार   बेडौरा एवं पूरे रबढ़िया  के बीच अज्ञात युवक का शव ईटो से बेहरमी कुचल कुचल कर हत्या कर दी गयी। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि  हत्यारों ने साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास करते हुए क्षत-विक्षत शव को कई स्थानों पर जलाया भी है। स्थिति देखकर यह भी प्रतीत हो रहा था कि यह हत्या पुरानी रंजिश या चरित्र की कमी के कारण हुई है इस संबंध में थानाध्यक्ष लोनीकटरा नित्यानंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात युवक का शव ग्राम बेडौरा पूर र बडहिया से 500 मीटर की दूरी पर खेत से बरामद हुआ है  जिसे हत्यारों ने बेरहमी से ईटों से कुचल कुचल कर  हत्या कर दी। मौके पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने खोजबीन करने के बाद बरामद शव का पंचनामा कर शव बिच्छेदन जिला मुख्यालय भेज दिया है शव  बरामद होने की घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई आसपास के ग्रामों के  ग्रामीणों मे भय एवं रोष  व्याप्त है।


Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image