तरबेस अंसारी हत्याकाण्ड राजनीतिक षयतंत्र: राजा कासिम

बाराबंकी। जनपद भर में तबरेस अंसारी की हत्या को लेकर भाारी गहमागहमी रही। जहां सपा व कांग्रेसियों ने इसपर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देकर मामले की सीबीआइ्र जांच करने की बात कही। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक के पूर्व जिलाध्यक्ष राजा कासिम ने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि इसमें कांगे्रस व समाजवादी पार्टी के लोगों की मिलीभगत संभव है। जिन्होंने भाजप की मोदी सरकार को बदनाम करने के प्रयास में इस तरह की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। 
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चाे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजाकासिम ने अपने जारी वक्तत्व में आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा एकाद मानववाद पर चलता है। वे जीव-जन्तुओं की हत्या नही करता है तो इंसान की हत्या कैसे कर सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता राम का आचरण आपने जीवन में धारण करके समाज की सेवा करता है जिससे प्रभावित होकर देशवासी खुद ही जय श्रीराम का नारा लगाते हे। 
 श्री कासिम ने आगे कहा कि अखलीक की भी हत्या काग्रेस व सपा का सड़यंत्र था जिसका उदाहरण भारत के गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह ने उस समय अखिलेश यादव से कहा था। कि इसकी सीबीआई जाँच करा दूँ। लेकिन अखिलेश यादव ने सीबीआई जाँच नही होने दी, क्योकि सीबीआई जाँच हो जाती तो सारी स्थिति स्पष्ट हो जाती। श्री कासिम ने मुसलमानों से ये अपील की है कि इन राजनीतिक दलों के षडयंत्र का हिस्सा न बने। हिदुस्तान मे व उत्तर प्रदेश मे इन लोगों न हजारो दंगे करवाके लाखों मुसलमान मरवा दिये। तब किसी मुस्लिम ने इसका विरोध नही किया पारलियामेन्ट तो दुर  किसी ने विधानसभा मे भी आवज नही उठाई।


Popular posts
प्रधान ने मनरेगा का काम आरंभ कराया।
संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग लखनऊ श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण किये जाने हेतु
निजी विद्यालयों कॉन्वेंट स्कूलों की फीस ना जमा किए जाने के संबंध में मांग
Image
हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व पदाधिकारियों ने किया समर्थन
Image
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जिला रफी अहमद किदवई स्मारक सरकारी अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को हमेशा की तरह दूध फल ब्रेड वितरित
Image