प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल ने आयोजित किया रोजा अफ्तार

प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल ने आयोजित किया रोजा अफ्तार
मसौली, बाराबंकी। रमजान के पवित्र माह के 19 वें रोजे के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत चंदवारा की ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जयसवाल ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिस में गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखी। 
आदर्श ग्राम पंचायत होने के साथ साथ कौमी एकता की मिसाल बनी ग्राम पंचायत चंदवारा की ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जयसवाल द्वारा प्रत्येक वर्ष पवित्र माह रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। शनिवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में जाति धर्म से उपर उठकर हिंदू मुसलमान सभी एक साथ बैठकर इफ्तार किया। और राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिसाल कायम की।  
ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जयसवाल ने कहा कि रमजानुल मुबारक महीना गरीबों मजलूमों की सहायता व नेक कार्यां के लिए विशेष है। हर इंसान को अपने आस पड़ोस के लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि वह परेशान न हो और न ही भूखा रहे।
रोजा इफ्तार में मोहम्मद सहीम ताजुद्दीन अंसारी नफीस आलम मो अलीम हाफिज अलाउद्दीन हाजी मोबीन मेराज अहमद मो इरफान सिराज अहमद सहाबूद्दीन मो कलाम सहित तमाम लोगो ने शिरकत की।