महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, पति बोला- ऊपर वाले से दो मांगे थे चार दिए

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव स्थित हर्षा अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया जिनमें दो लड़के व दो लड़किया हैं। बच्चों व महिला की हालत सामान्य है और डॉक्टरों की टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है। बाराबंकी की रहने वाली रिहाना की डिलीवरी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा मिश्रा ने की। डिलीवरी सर्जरी से हुई और अब महिला की हालत सामान्य है


पिता बनने से खुश रिहाना के पति जिया उल हक ने कहा कि मैंने ऊपर वाले से दो बच्चे मांगे थे लेकिन उसने चार दे दिए। जियाउल हक पेशे से मजदूर है और मुंबई में काम करता है। 
रिहाना और उसके पति के लिए ये लम्हा इसलिए भी खास है क्योंकि शादी के छह साल बाद भी उनके बच्चे नहीं हो रहे थे और अब एक साथ ऊपर वाले ने उनकी झोली खुशियों से भर दी।
वहीं, डॉक्टर्स भी एक साथ चार बच्चों के जन्म से हैरान पर खुश नजर आ रहे हैं।